फरार गोकश की गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास
तमंचा, कारतूस, मोबाइल व बारह सौ रूपए नगदी बरामद
फतेहपुर, मो. शमशाद । एसओजी व खागा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नौबस्ता रोड पर ग्राम कुंभीपुर में चेकिंग के दौरान दो शातिर गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोकश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल गोकश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गोकश के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल व बारह सौ रूपए नगदी भी बरामद की गई। मंगलवार की रात एसओजी व खागा कोतवाली पुलिस गोकश निवारण अधिनियम में प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश में लगी थी। तभी मुखबिर की सूचना पर नौबस्ता रोड ग्राम कुंभीपुर में चेकिंग की जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति चौकी चौराहा से खागा की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रोकने
![]() |
| घायल गोकश को लेकर जाती पुलिस। |
का प्रयास किया। पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इसरार पुत्र स्व0 जमील निवासी पट्टीशाह थाना हथगाम के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि गुफरान पुत्र अकील निवासी रायपुर मुआरी थाना हथगाम मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी हरदों उपचार हेतु लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल, बारह सौ रूपए नगद बरामद किए गए। घटना के संबंध में थाने पर मु.अ.सं. 247/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुशवाहा, विपिन मिश्रा, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, अमन सिंह के अलावा खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह व कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment