बांदा, के एस दुबे । बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा समारोह आयोजित कर साहित्यकार आकिब जावेद की नवीनतम बाल काव्य संग्रह हाथी को भी चित कर देती का विमोचन सामूहिक रूप से किया गया। यह पुस्तक हाल ही में प्रकाशित की गई है। इस अवसर पर बताया गया कि साहित्यकार आकिब जावेद इसके पूर्व भी कई महत्वपूर्ण
![]() |
| पुस्तक का विमोचन करते हुए साहित्यकार। |
कृतियाँ साहित्य जगत को दे चुके हैं, जिनमें ख्वाबों के दरम्यां (गजल संग्रह), कोरे अक्षर (काव्य संग्रह), नज़र (काव्य संग्रह) शामिल हैं। इस दौरान मन्नू लाल, वंदना भारती, लक्ष्मी, जगभान, पंकज सिंह, रामेश्वर प्रसाद, राकेश, जमाल अशरफ, नलिनी वर्मा, फूलचंद सुदर्शन, मधुर त्रिपाठी, रामजी गुप्ता सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment