चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । तीर्थ नगरी चित्रकूट में चार दिवसीय विराट 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। महायज्ञ के संयोजक एवं गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि शांतिकुंज से आई संत टोली ने विधिवत यज्ञ एवं विविध संस्कार संपन्न कराए। टोली नायक परमानंद द्विवेदी ने मानव जीवन के
उच्च उद्देश्य और देवत्व जागरण पर प्रकाश डाला। सत्संग, संस्कार और सनातन संस्कृति की महत्ता पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान पुंसवन, मुंडन, नामकरण, विद्यारंभ और दीक्षा जैसे संस्कार संपन्न हुए। यज्ञ स्थल पर श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। आयोजन में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment