Pages

Friday, December 19, 2025

सीएसए में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए एग्रीटूरिज्म एवं अर्थव्यवस्था सुद्रण के लिए हुए व्याख्यान

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. सी. एल. मौर्या के नेतृत्व में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ–सह–ओरिएंटेशन कार्यक्रम के आठवें दिन विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, नैतिक आधार तथा करियर से संबंधित जानकारियाँ दी गई। प्रोफेसर, मृदा एवं जल संरक्षण विभाग तथा विभागाध्यक्ष, मृदा विज्ञान विभाग डॉ. सर्वेश कुमार ने पर्यावरणीय नैतिकता विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने प्रकृति के प्रति मानव की नैतिक जिम्मेदारी, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, मृदा एवं जल संरक्षण तथा वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में नैतिक मूल्यों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन


में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन के छात्र अरुण आर्या ने एग्रीटूरिज्म तथा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में इसकी संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आय वृद्धि के एक प्रभावी माध्यम के रूप में एग्रीटूरिज्म की व्यापक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. उमा नाथ शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. अनुराग कुमार सिंह ने कार्यक्रम को शैक्षणिक प्रोत्साहन दिया । सत्रों की संवादात्मक प्रकृति के कारण विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

No comments:

Post a Comment