कानपुर, प्रदीप शर्मा - विकास आयुक्त कार्यालय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र कानपुर द्वारा सुगंधी एवं औषधीय खेती एवं इससे संबंधित उद्योग की जागरूकता पर बुधवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र दलीप नगर कानपुर देहात में आयोजित किया गया जिसमें 95 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ खलील खान ने कार्यकम की आवश्यकता के बारे में भी बताया। सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने सुगंधि एवं औषधीय खेती करके कैसे इसका व्यायसायिक उपयोग किया जा सकता है तथा कैसे इससे सम्बंधित उद्यम स्थापित किया जा सकता है की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गयी जिससे उपस्थित लोगो को केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी हो सके है। डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने आस पास कौन कौन सी सुगन्धित पौधों की खेती हो सकती है की चर्चा की तथा प्रदेश सरकार व भारत सरकार से उद्योग स्थापित करने के लिए मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्योग लगाने की उत्तर प्रदेश तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान समर सिंह भदौरिया ने कृषि से ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के सुझाव दिए। उन्होंने गोवर्धन पूजा के वैज्ञानिक आधार के बारे में विशेष कर कृषि भूमि से जोड़कर बताया। अध्यपक आर के त्रिपाठी ने लेमनग्रास की खेती के बारे में तथा खेती में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे मनरेगा आदि की जानकारी दी।


No comments:
Post a Comment