उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
फतेहपुर, मो. शमशाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में समाजवादी आंदोलन के पुरोधा लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन पूर्व अध्यक्ष दलजीत निषाद ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ने राज नारायण जी के उस घटना का विवरण प्रस्तुत किया जब 1971 में वो इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव हार कर उच्च न्यायालय गए और चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन का सुबूत दिया। उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द करते हुए छह महीने कोई चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। जिससे लोकतंत्र और संविधान पर आवाम का भरोसा बढ़ा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज यादव, हीरा लाल साहू, अकील अहमद, नागेंद्र यादव, तसनीम खान, कल्लू, सुमित साहू, प्रदीप सोनकर, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment