किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, December 23, 2025

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम की जयंती

प्रेक्षागृह में किसान मेला व सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

फसल प्रतियोगिताओं के विजेता किसानों को डीएम ने किया सम्मानित

फतेहपुर, मो. शमशाद । किसान सम्मान दिवस का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चैधरी चरण सिंह की जयन्ती को किसान सम्मान् दिवस के रूप में मनाया गया। प्रेक्षागृह परिसर में आत्मा योजना के अन्र्तगत किसान मेला सह प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने किया। किसान सम्मान दिवस में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, मृदा परीक्षण, प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति, इफको, अग्रणी जिला प्रबन्धक, भूमि संरक्षण विभाग आदि विभागों एवं अन्य एनजीओ द्वारा स्टाल लगाये गये। सर्वप्रथम चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश पर डाला गया। समारोह में

प्रेक्षागृह में स्टालों का अवलोकन करते डीएम रविन्द्र सिंह। 

रबी 2024-25 की फसल प्रतियोगिता, खरीफ 2024 की फसल प्रतियोगिता, श्री अन्न/मिलेट्स फसलों में कोदो फसल में विशिष्ट उत्पादन करने वाले किसानों के अलावा अतिरिक्त उद्यान, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग से चयनित 6-6 किसानों को भी प्रथम एवं द्वित्तीय पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोजित किसान सम्मान दिवस के साथ आत्मा योजनान्न्र्तगत किसान मेला सह प्रदर्शनी में कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकी एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राविधिक सहायक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रेमदान पाल द्वारा कृषकों को मृदा परीक्षण कराने, संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने एवं रबी फसलों में लगने वाले रोगों के नियंत्रण के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने कृषकों को कृषि एवं उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कृषकों से उन्न्तशील खेती करने, मिलेट्स फसलों के महत्व एवं उसके उत्पादन को बढाने की अपील की। अन्त में उप कृषि निदेशक ने किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर किसान सम्मान दिवस समारोह का समापन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages