फतेहपुर, मो. शमशाद । नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले अजगवां के लेखपाल हरिगोविंद सिंह एवं वार्ड नं 1 के सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने गरीब, बेसहारा, विधवा महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया। आधा सैकड़ा लोग लाभान्वित हुए। जिससे गरीब लोगों के चेहरे खिल गए।
![]() |
| जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव। |
वार्ड सभासद विवेक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सबसे अधिक दरकार कंबल व गर्म कपड़ों की होती है। इसलिए उन्होने व लेखपाल से मिलकर कंबल वितरण का कार्य किया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होने कहा कि जिले की स्वयंसेवी संस्थाएं व जनप्रतिनिधि इस कार्य में आगे बढ़कर आएं। इस मौके पर रंजीत यादव, वीरेंद्र, संदीप के अलावा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment