अजगवां वार्ड सभासद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, December 26, 2025

अजगवां वार्ड सभासद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

फतेहपुर, मो. शमशाद । नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले अजगवां के लेखपाल हरिगोविंद सिंह एवं वार्ड नं 1 के सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने गरीब, बेसहारा, विधवा महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया। आधा सैकड़ा लोग लाभान्वित हुए। जिससे गरीब लोगों के चेहरे खिल गए।

जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव।

वार्ड सभासद विवेक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सबसे अधिक दरकार कंबल व गर्म कपड़ों की होती है। इसलिए उन्होने व लेखपाल से मिलकर कंबल वितरण का कार्य किया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होने कहा कि जिले की स्वयंसेवी संस्थाएं व जनप्रतिनिधि इस कार्य में आगे बढ़कर आएं। इस मौके पर रंजीत यादव, वीरेंद्र, संदीप के अलावा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages