किसानों को सुविधाएं न मिलने पर सचिव को लगाई फटकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 21, 2025

किसानों को सुविधाएं न मिलने पर सचिव को लगाई फटकार

धान खरीद केंद्र में अव्यवस्था मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष का चढ़ा पारा

बांदा, के एस दुबे । भाजपा जिलाध्यक्ष ने बबेरू मंडी समिति में संचालित धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। इस दौरान केंद्र में भारी अव्यवस्थाएं मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। सचिव समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बबेरू स्थित मंडी समिति में किसानों मिलने वाली सुविधाएं न दिए जाने की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने शनिवार को सरकारी धन खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान खरीद केंद्र में किसानों को ठंड से बचाव के लिए न अलाव की कोई

मंडी समिति में खरीद केंद्र में बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

व्यवस्था थी और न ही रुकने का इंतजाम मिला। इसी प्रकार उनके जलपान की भी कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई। उन्होंने मंडी समिति सचिव व जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि दोबारा शिकायत मिली तो उच्चाधिकारियों से संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. विवेकानंद गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सुखदेव वर्मा, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, श्यामजी मिश्रा, राजा दीक्षित, रामप्रकाश साहू, संतोष यादव, रामजी शुक्ला, अंकित शिवहरे समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages