चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : प्रयास सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ के रणजीत सिंह द्वारा धर्मनगरी के रामघाट स्थित तोता मुखी हनुमान मंदिर के मंहत मोहित दास को संस्था का उपाध्यक्ष मनोनित किया है। साथ ही घनश्याम सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पाठा क्षेत्र की आदिवासी बस्तियों में कंबल वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को स्वेटर, जूते, मोजे, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि का वितरण किया गया।
संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पुरुषों को कंबल, महिलाओं को साड़ी व बच्चों को पाठ्य सामग्री आदि का वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि चित्रकूट की धरती बहुत ही पावन है, यहां आकर कामतानाथ के दर्शन करने के बाद सामाजिक कार्य करने में बहुत ही खुशी महसूस होती है। नव नियुक्त उपाध्यक्ष महंत मोहित दास ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए जिला इकाई द्वारा निरंतर असहायों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला इकाई के अध्यक्ष वनवासी आश्रम के धनीराम दास सहित आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment