Pages

Monday, December 29, 2025

स्थापना दिवस पर कांग्रेसी योद्धाओं को किया नमन

बांदा, के एस दुबे । कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योद्धाओं द्वारा किए गए त्याग और बलिदान को याद कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1885 में डॉ. एओ ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान गरीबों पर हो रहे अत्याचाराें के खिलाफ आवाज उठाने के लिए डॉ. ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की और यही

कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

कांग्रेस आगे चलकर देश की आजादी के लिए कृत संकल्पित हुई। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। अर्थात 72 वर्ष से भी अधिक समय तक कांग्रेस के योद्धाओं ने स्वतंत्रता के आंदोलन की लड़ाई लड़ी। इसमें अनेक योद्धाओं ने अपना बलिदान दिया। कांग्रेसजनों ने आजादी के उन महान योद्धाओं के चित्राें पर मार्ल्यापण कर यह शपथ ली कि वह कांग्रेस की अस्मिता, गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों को न्याय दिलाने एवं उनके हक के लिए सदैव लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. केपी सेन, शिवबली सिंह, अशोक वर्धन, राजेश कुमार गुप्ता, हरिश्चंद्र बाजपेयी, संजय गुप्ता, आरिफ न्याजी, छेदीलाल धुरिया, धीरू पांडेय, अशरफ उल्ला, सुखदेव गांधी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment