विकास के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
बांदा, के एस दुबे । केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजिनक वितरण मंत्रालय द्वारा बीते 23 अक्टूबर को जारी की गई अधिसूचना पर कड़ा विरोध जताने के साथ ही स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि जरूरत पड़ी तो एक निशान एक विधान बनाया जाएगा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने रामलीला मैदान के निकट स्थित सिटी सेन्टर में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि गजट के अनुसार जल मीटर, स्फिग्मोमैनोमीटर, थर्मामीटर, गैर मीटर और तौल यंत्रों सहित 18 प्रकार के उपकरणों के वार्षिक सत्यापन शुल्क में अत्यधिक वृद्धि की गई है जो व्यापारियाें के हित में नही हैं। उन्होंने बताया कि 10 किलोग्राम तक के तराजू की फीस 220 रुपए से बढ़ाकर दाे हजार रुपए कर दी गई है। इसी प्रकार 10 किलोग्राम से अधिक तराजू के लिए तीन हजार
![]() |
| व्यापारी जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता। |
रुपए निर्धारित किया है। इसी प्रकार से काउंटर मशीन, बांट शुल्क में भी कई गुना वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने इस वृद्धि को अव्यवहारिक बताते हुए खारजि करने की मांग की है और कहा कि जल्द ही केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस वृद्धि को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जाएगा।उन्होंने बबेरू चौराहे के चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने की कार्रवाई पर श्री गुप्ता ने कड़ा रोष व्यक्त किया और चेतावनी दी कि उत्पीड़न और उपेक्षा बंद नहीं हुई तो व्यापारी एक निशान एक विधान के संकल्प के साथ अपना राजनीतिक विकल्प तैयार करेगा। उन्होंने एमएसएमइ्र क्षेत्र की जटिलताओ और ई-कामर्स की चुनौतियाें पर भी चिन्ता व्यक्त की। इसके पूर्व व्यापारी संवाद का कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नरेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक ओमर, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता छोटे, संगठन मंत्री संजीव सिंह बबलू, कोषाध्यक्ष इंद्र प्रकाश इंदू, जिलाध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, महामंत्री आदित्य निगम, जिला प्रभारी श्रीराम गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा खुर्शीद अहमद खान आदि मौजूदरहे।
पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन
बांदा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के आयोजित व्यापारी जन संवाद कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गुड्डा की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए राहुल गुप्ता को बाँदा नगर अध्यक्ष व श्यामलाल अग्रहरि को जिला संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा बिसंडा अध्यक्ष संजय गुप्ता, बबेरू अध्यक्ष केके महंत, अतर्रा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, फतेहगंज अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, युवा महामंत्री अरुण गुप्ता व रवि शिवहरे, कमासिन से राजीव चौरसिया, तिंदवारी अध्यक्ष में रानू गुप्ता मनोनीत किए गए।

No comments:
Post a Comment