फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक नहर कालोनी में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निस्तारण की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि जिले के प्रत्येक गांव के किसानों का खतौनियों में गलत तरीके से नाम चढ़ाया गया है। इसका अंश निर्धारण तीनों तहसीलों में अविलंब सही कराने का कार्य किया जाए अन्यथा की स्थिति में संगठन वृहद आंदोलन करेगा। जिले में बिजली विभाग द्वारा गांव के
![]() |
| नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारी। |
किसानों के घरों में जबरियन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो कि उचित नहीं है। प्रदेश के हर जनपद में प्राइवेट कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को पच्चीस प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था गरीब बच्चों के लिए लागू रहती है जबकि प्रदेश के एक भी कालेज में कहीं भी यह सुविधा नहीं उपलब्ध है। इन सभी समस्याओं पर शासन गंभीरता से विचार करके निस्तारण करने का काम करे। इस मौके पर रिषी, विजय सिंह, गुड्डू यादव, दीपेन्द्र सिंह चौहान, कुंदन सिंह, मुशीर हुसैन नकवी, श्याम सिंह, शिवबाबू शर्मा, ऋषी सिंह, समर सिंह, संजय सिंह, प्रेमचन्द्र, श्याम आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment