Pages

Sunday, January 11, 2026

भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर जमकर झूमी महिलाएं

शहर के स्वराज कॉलोनी में किया जा रहा आयोजन

बांदा, के एस दुबे । शहर के स्वराज कॉलोनी स्थित कमिश्नरी अधिवक्ता संजय मिश्रा के आवास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीमद्भागवत पुराण के दसवें स्कंध के तीसरे अध्याय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, वासुदेव-देवकी के कारागार से बाहर निकलना और योगमाया के जन्म जैसी घटनाओं का विस्तृत वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कथाव्यास ने बताया कि कंस के कारागार में वासुदेव- देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था, इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद श्रोतागण।

वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया, भक्तों ने भक्तिरस में मग्न होकर नृत्य कर नंदोत्सव मनाया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन पर बच्चों के साथ महिलाएं भी नाच उठी। मंच पर पुष्प वर्षा व श्रद्धालु श्रोताओं की तरफ चॉकलेट, टॉफी की वर्षा की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु ने कथा व्यास का फूल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। भागवत कथा में अजय मिश्रा, रामस्वरूप त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, दद्दू गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी, सुनीता तिवारी, अनीता मिश्रा आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment