एनजे फिल्म प्रोडक्शन की अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, January 28, 2026

एनजे फिल्म प्रोडक्शन की अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी

जल्द ही होगी रिलीज : नदीम

फतेहपुर, मो. शमशाद । एनजे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस अवधी फिल्म की शूटिंग जनपद के विभिन्न हिस्सों में इसका फिल्मांकन किया गया है। जल्द ये फिल्म लोगों को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी। बता दें कि इस फिल्म में जनपद की ही कई प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा हैं। ये फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म है जो समाज को आईना देखती नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी को प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने लिखा है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में ज्योति गुप्ता, अनिल मौर्या, किरन गौतम, कुलदीप विश्वकर्मा, अज़मी कमर, आरती गुप्ता, विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश, विनोद

अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी करती टीम।

कॉमेडियन, रामजी श्रीवास्तव, विकास ओबेरॉय आदि है। फिल्म को निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद ने निर्देशित किया है। फिल्म में कैमरे की बागडोर राजा कश्यप, अनिल मौर्या और अंशु ने संभाली। फिल्म के कलाकारों ने बताया कि सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा और बड़ी मेहनत के साथ काम किया है। फिल्म के निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद ने कहा कि पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस फिल्म का निर्माण किया है और सभी ने अपना बेस्ट दिया। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि हम समाज को साफ सुथरी और सामाजिक फिल्में दे और साथ ही साथ जनपद की प्रतिभाओं को भी एक अच्छा मंच दे ताकि वो भी भविष्य में अपनी प्रतिभा को और भी अधिक निखार सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages