Pages

Thursday, January 1, 2026

नए वर्ष में कालिंजर दुर्ग पहुंचे सैलानियों ने धूमधाम से जश्न

बांदा, के एस दुबे । ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के अजेय कालिंजर दुर्ग में नए वर्ष मनाने पहुंचे स्थानीय सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 11 बजे के बाद दुर्ग में जा रही चार पहिया गाड़िया जाम में फंस गई। स्थित देखकर ज्यादातर लोगों ने पैदल मार्ग को पकड़ लिया। कटरा मैदान और मेला मैदान सहित अन्य मार्गो से दुर्ग में प्रवेश कर सैलानियों ने नए साल का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोग नीलकंठ मंदिर पहुंचे और

जश्न मनाते हुए सैलानी।

भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पर्यटकों ने वेंकटबिहारी मंदिर, रानी महल, जकीरा महल, चौबे महल, मृग धारा, पाताल गंगा, पत्थरों की बनाई गई गुफाओं और देवी देवताओं की शिल्प कृतियों को देखा और अपने मोबाइल फोन से सेल्फी ली। पहाड़ के ऊपर स्थित किले के सरोवरों में स्नान भी किया। पुरातत्व अर्वेक्षण विभाग ने लगभग चार हजार दर्शनार्थियों के टिकट काटकर एक लाख रुपये की आमदनी की है।


No comments:

Post a Comment