चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल लाइना बाबा सरकार शिवरामपुर में मंगलवार को 114 वर्षीय श्री सीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिक उत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। 21वें वार्षिकोत्सव के साथ ही मन्दिर में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें धर्म ध्वजा का अनावरण किया गया। 21वें वार्षिक महोत्सव में मंगलवार को मानस कोकिल श्रीराम कथा व्यास कृष्णप्रताप तिवारी ने श्रीराम कथा का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व शिवरामपुर रेलवे स्टेशन से निकली शोभा यात्रा लाइनाबाबा सरकार मन्दिर पहुंची, यहां धर्म ध्वजा का अनावरण किया
गया। इस मौके पर दिगंबर अखाडा के महंत दिव्यजीवन दास, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारण लोकेन्द्र, जिला कार्यवाह अतुल, राजकुमार, कमलाकांत, प्रमोद, रतनलाल, कृष्ण कुमार गौतम, राजा पाण्डेय, खण्ड कार्यवाह देवेन्द्र आदि मौजूद रहे। साथ ही 114 वर्षीय सीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन के तहत 21वें वार्षिक महोत्सव के दौरान हिंदू सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। ट्रस्ट के प्रबंधक पी.एन. सिंह ने बताया कि आज से शुरु हो रही श्रीराम कथा आगामी 12 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 13 फरवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
.jpg)

No comments:
Post a Comment