शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि की घोषणा पर जताई खुशी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि की घोषणा पर जताई खुशी

तांबेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर शिक्षामित्रों ने बांटी मिठाई 

फतेहपुर, मो शमशाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि अब शिक्षामित्र को एक अप्रैल 2026 से 18000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। यह घोषणा होते ही शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी शिक्षामित्रों की बहुप्रतीक्षित मांग मानदेय वृद्धि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकार करते हुए 18000 प्रति माह मानदेय को घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि यह समाचार सुनकर लम्बे समय से हताश एवं निराश शिक्षामित्रों के जीवन में नई आशा, उत्साह एवं सम्मान की भावना का संचार हुआ है। साथ ही जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि जिले एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विधायक और सब लोगो का सम्मान कर जो मागे अधूरी है। उनको पूरा करवाने का

तांबेश्वर मंदिर के बाहर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते शिक्षामित्र।

प्रयास पुनः चालू होगा संगठन अभी अपनी पैरवी चालू रखेगा। जिला संयुक्त मंत्री ओम पटेल ने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के समर्पण, परिश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि सभी शिक्षामित्र मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। शिक्षामित्रों के पक्ष में पैरवी करने वाले सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं का शिक्षामित्र हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर सुनील मिश्रा, शैलन्द वर्मा, आशुतोष द्विवेदी, अखिलेश गुप्ता, सुमित द्विवेदी, अजय सिंह, मीनू सिंह, मनोज गुप्ता, शशिकांती, सियावती, माया देवी, श्रद्धा, दुखराज, मूलचन्द्र, राजेश सिंह, अतर सिंह, राकेश कुमार आदि लोग रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages