केसीएनआईटी बांदा में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 21, 2026

केसीएनआईटी बांदा में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

राजस्थान की प्रसिद्ध कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने लिया प्रतिभाग, 50 में से 16 अभ्यर्थियों का चयन

बांदा, के एस दुबे - केसीएनआईटी प्राइवेट आईटीआई, बांदा में दिनांक 20 फरवरी 2026 को एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान, नीमराना की नामचीन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने प्रतिभाग किया। कंपनी की ओर से आए एचआर प्रतिनिधि सतीश कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यक्षेत्र एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 16 अभ्यर्थियों का कंपनी में चयन हुआ।


चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक दक्षता एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. हरिओम राठौर ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के करियर निर्माण और रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट इंचार्ज अनिल कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages