राहुल गांधी गिरा रहे हैं भारतीय राजनीति की गरिमा- हीरो मिश्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 21, 2026

राहुल गांधी गिरा रहे हैं भारतीय राजनीति की गरिमा- हीरो मिश्रा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस द्वारा ए.आई. समिट के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन किए जाने के सम्बन्ध में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  एसडीएम को दिया गया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ए.आई. समिट के दौरान जो अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन किया गया वह कृत्य सार्वजनिक मर्यादा सामाजिक शिष्टाचार एवं भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के अनेक संवैधानिक और शांतिपूर्ण माध्यम उपलब्ध है परंतु अशोभनीय तरीका अपनाना उचित नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि यह कृत्य अंतराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को प्रभावित करने वाला


है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कृत्य करना कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है। युवा मोर्चा महामंत्री प्रमेन्द्र प्रताप व मोहित मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गये अशोभनीय कृत्य का पुरजोर विरोध करता है। प्रदर्शन में युवा मोर्चा के मोहित मिश्रा, प्रमेन्द्र प्रताप सिंह, शिवाकांत पांडेय, उज्जवल गुप्ता, मानू मिश्रा, अमन पटेल, आभेष मिश्रा, अशोक पाण्डे, विनीत पयाशी, लवकुश यादव, जितेन्द्र केसरवानी, पवन बद्री, जवाहर सोनी, श्याम गुप्ता, किशन अग्रहरी, आदित्य, सुरेन्द्र सिंह, सोनू खंगार , दीपक द्विवेदी, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages