मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने शनिवार को मऊ तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी न्यायालय, अभिलेखागार और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अपर जिलाधिकारी ने न्यायालय-उप जिलाधिकारी मऊ, भूलेख अधिष्ठान, भूलेख अभिलेखागार, नजारत अधिष्ठान, संग्रह अधिष्ठान और संग्रह अभिलेखागार का गहन अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित मामलों और भूलेख रिकॉर्ड की प्रतियों की व्यवस्थाओं की भी जांच की। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। अपर
जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दस्तावेजों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन संबंधी मामलों पर भी आवश्यक जानकारी दी। इस पर उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन, न्यायिक उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता, तहसीलदार मऊ राम सुधार और नायब तहसीलदार पारुल सिंह परिहार सहित कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment