कानपुर, प्रदीप शर्मा - कानपुर में पर्यटन को नव स्वरूप प्रदान करने के लिए सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट द्वारा कानपुर टूरिज्म कॉन्क्लेव रविवार को जीटी रोड स्थित होटल प्रिसटीन में आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि प्रबंध निदेशक यू पी स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन पीसी ठाकुर ने कहा कि कानपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमें स्थानीय समुदाय को शामिल करना चाहिए, इससे पर्यटन स्थलों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी । संस्थापक डॉ सिधांशु राय ने कहा कि रचनात्मक दृष्टिकोण एवं नए आयाम ग्रामीण पर्यटन , आर्टिफीशियल टूरिज्म आदि कानपुर पर्यटन को नया स्वरूप देंगे एवं रोजगार एवं खुशहाली बढ़ाने में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉन्क्लेव के पैनल डिस्कशन के पैनल एक्सपर्ट्स उद्यमी विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि पर्यटन विकास पर स्पष्ट विजन रखें व कानपुर को हैप्पीनेस सिटी के रूप में बढ़ावा दे।होटल इंडस्ट्री के विजय पांडे ने कहा कि पर्यटन स्थल विकसित करे
एवं मार्केटिंग हो। । हेल्थकेयर इंडस्ट्री के डॉ अभिषेक कपूर ने कहा कि कानपुर में मेडिकल टूरिज्म का हब बनने की संभावनाएं व मेडिकल टूरिज्म में गुणवत्तापरक सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण है। उद्यमी सुदीप गोयनका ने कहा कि पर्यटन पर एक नई सोच विकसित करें, पर्यटन विकास में सीएसआर का उपयोग हो । मॉडरेटर के रूप में सचिव डॉ राव विक्रम सिंह एवं डॉ सुधांशु राय रहे।कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष गोपाल द्विवेदी एवं स्वयं नंदा ने किया ।इस अवसर पर डॉ पंकजा पाण्डेय, डॉ शिवा मिश्रा , शरद अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ शाहिद कामरान, जेड ए नकवी शरद अग्निहोत्री मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment