खनिज विभाग में भ्रष्टाचार पर हिंदू महासभा नाराज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

खनिज विभाग में भ्रष्टाचार पर हिंदू महासभा नाराज

खनिज अधिकारी से की मुलाकात, फर्जी चालान पर जताई आपत्ति

फतेहपुर, मो शमशाद । वर्तमान समय में जनपद का खनिज विभाग अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। अंडर लोड ट्रक को ओवरलोड ट्रक बनाकर पांच हजार रूपए न देने पर चालान कर दिया जाता है। खनिज निरीक्षक राजभर द्वारा रात में डेढ़ बजे 5000 की रिश्वत न देने पर अंडरलोड ट्रक को ओवरलोड बताकर चालान कर दिया गया। गाड़ी मालिक राम अनुज तिवारी व चालक द्वारा बार-बार यह कहा गया कि गाड़ी ओवरलोड नहीं है। गाड़ी का कांटा करा लीजिए लेकिन निरीक्षक ने उनकी बात नहीं सुनी। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने

जिला खनिज अधिकारी से वार्ता करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।

इस संदर्भ में जिला खनिज अधिकारी से वार्ता किया और यह कहा कि बिना किसी जांच व नाप के गाड़ी को ओवरलोड बताकर चालान क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद के कुछ अधिकारी जानबूझकर सरकार और प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। शीघ्र ही महासभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा इस मुद्दे को जिलाधिकारी व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को अवगत कराया जाएगें। उन्होंने कहा कि क्या दुनिया में हर व्यक्ति बेईमान हो गया है। ईमानदार व्यक्ति को भी रिश्वत न देने पर बेईमान और भ्रष्टाचारी बताया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages