बल्दीधाम कोढ़ई में जलाभिषेक, रूद्राभिषेक व सुंदारकांड पाठ का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

बल्दीधाम कोढ़ई में जलाभिषेक, रूद्राभिषेक व सुंदारकांड पाठ का आयोजन

मेधावी छात्राओं को बल्देवश्री सम्मान से किया सम्मानित

फतेहपुर,  मो शमशाद । महाशिवरात्रि पर्व पर बल्दीधाम कोढ़ई स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, सुंदर कांड के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व आल्हा गायन के साथ मेधावी छात्राओं को बल्देवश्री सम्मान से सम्मानित भी किया गया। ओमराज फाउंडेशन के तत्वाधान में बल्दीधाम कोढ़ई में महाशिवरात्रि के पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातःकाल से ही जताभिषेक, रुद्रभिषेक हुआ। तत्पश्चात सुंदर कांड, हवन पूजन एवं कावारिया खिलाने के उपरांत दोपहर एक बजे से प्रसिद्ध आल्हा गायक नेहा सिंह द्वारा आल्हा गायन प्रारंभ किया गया। इस वर्ष 2025 की 51 प्रतिभावान छात्राओं को बल्देवश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा

मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि। 

प्रकोष्ठ विभाग प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवासत्व, विभाग प्रचारक शिवशंकर, विभाग कार्यवाह ज्ञानेन्द्र सिंह, नरसिंह पटेल, जिला महामंत्री नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, सह विभाग संघचालक कृष्ण स्वरूप, जिला प्रचारक अरुण, विभाग संपर्क प्रमुख प्रदीप, बिंदकी सरस्वती विद्यामन्दिर प्रधानाचार्य बलराम सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष सिंह राजू, ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान, जिलाध्यक्ष बीएमएस विष्णु वर्मा, एडीजीसी देवेंद्र भदौरिया द्वारा चेको का वितरण किया गया। कई ग्रामसभाओ (कोढ़ई, बितन्दपुर, रारा मंगतपुर, कांधी, कोराई एवं जखनी) की वर्ष 2025 की हाईस्कूल प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओ को ओमराज फाउंडेशन की ओर से दानराशि की चेक दी गई। साथ ही विद्या कोचिंग के संचालक गुरमीत सिंह, आनंद मौर्य ने पांच छात्राओ को अपनी कोचिंग में एसएससी फ़ाउंडेशन बैच में एक वर्ष तक निःशुल्क तैयारी कराने का वचन दिया। फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र सिंह रज्जू भइया ने कहा कि अपनी जन्मभूमि के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्राओ को बल्देवश्री सम्मान से सम्मानित करके जो आशीर्वाद एवं ऊर्जा मिलती है वही मुझे फर्श से अर्श तक पहुंचाने की शक्ति प्रदान करती है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages