दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी होली की खुशियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 27, 2026

दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी होली की खुशियां

चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा भी पिलाई 

फतेहपुर,  मो शमशाद । रंगों के त्योहार होली के पूर्व शुक्रवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन एवं समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग एवं पुनर्वास आवासीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को होली के उपहार पिचकारी, अबीर, रंग, मुखौटे, गुब्बारे व खाद्य सामग्री इत्यादि का वितरण कर बच्चों को खुशियां बांटने का प्रयास किया। 

दिव्यांग बच्चों को सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।

डॉ अनुराग ने सभी दिव्यांग बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। साथ ही सभी बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की। डॉ अनुराग ने सभी जनपदवासियों से अपील की रंगों के इस त्योहार में आपसी गिले शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण होली मनाएं। इस अवसर पर प्रबंधक सीताराम यादव, मनीष कुमार सिंह, डॉ वकील अहमद सिद्दीकी, सुमन देवी, सीमा देवी, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages