कानपुर, प्रदीप शर्मा - गोविंद नगर स्थित डी.बी.एस. कॉलेज के जूलॉजी विभाग में आइक्यूएसी एवं आईईआईसी के संयुक्त तत्वाधान छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से गुरुवार को बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सीएसजेएमयू के अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने व्याख्यान में कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व, पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया, कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क की उपयोगिता तथा नवाचार संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को शोध, स्टार्टअप एवं नवाचार आधारित उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस
अवसर पर कॉलेज के भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे बी.एससी. अंतिम वर्ष एवं एम.एससी. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में आईपीआर की भूमिका, अनुसंधान कार्यों की सुरक्षा तथा नवाचार संस्कृति के विकास पर विशेष बल दिया गया। अंत में आयोजित संवाद सत्र में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों के माध्यम से शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन आईईआईसी समन्वयक डॉ. अनुपम दुबे तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला महाविद्यालय में शोध, नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।


No comments:
Post a Comment