छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई जयंती

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे का किया आयोजन

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के बुलेट चैराहा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर उनकी 396 वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वीरेंद्र सिंह पटेल, गोलू पटेल के नेतृत्व में अलीपुर से पूरे शहर का भ्रमण होते हुए सभी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए बुलेट चैराहा में शाहू जी महाराज की मूर्ति पर सभी ने माल्यार्पण किया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे में बड़ी संख्या में

भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। 

लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विक्रम सिंह, बब्लू कालिया, शैलेंद्र पटेल, लाल देवेंद्र सिंह, सर्वेश पटेल, पदम सिंह पटेल, सुधीर पटेल एडवोकेट, राजू पटेल, धर्मपाल पटेल, संदीप यादव, डॉ केएन सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages