जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रेक्षागृह में लगाया मेगा शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रेक्षागृह में लगाया मेगा शिविर

विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक व प्रशस्ति पत्र

फतेहपुर, मो शमशाद । सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, पलाश गांगुली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। मेगा शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओ लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। चिन्हित लाभार्थियों में महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग जन,

लाभार्थियों को चेक व प्रशस्ति पत्र वितरित करते जिला जज।

संगठित क्षेत्र के मज़दूर, अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्ति आदि शामिल रहे। इसी क्रम में वृद्धा पेंशन योजना, उज्जवला योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री सौर्य घर योजना, दिव्यांग जन सशक्तिकरण योजना, विश्वकर्मा योजना, सीएम युवा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। मेगा शिविर में जनपद के चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निःशुल्क इलाज किया गया। शिविर में जिला कारागार में बंदियों द्वारा बनाये गये उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया। इस शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों के योजनाओं के भी स्टॉल लगाए गए। जिसमें भारी मात्रा में लाभार्थियों ने आकर जानकारी प्राप्त की एवं विभागों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अपना पंजीकरण कराया। मेगा शिविर में 2000 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। यह मेगा शिविर न्याय पालिका, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के मध्य समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना जिसमें राज्य के सभी अंगों के मध्य आपसी तालमेल एवं सामंजस्य दिखा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages