विक्रम संवत्सर 2083 हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

विक्रम संवत्सर 2083 हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी

पैलानी/बांदा, के एस दुबे ।  पैलानी तहसील के खप्टिहा कलांं कस्बे में हिंदू नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी सरस्वती शिशु मंदिर से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर शिवाला से होते हुए संपूर्ण कस्बे की परिक्रमा कर विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर पर भारत माता, राजा विक्रमादित्य, तथा दुर्गा माता की झांकियां गाजे बाजे के साथ संपूर्ण कस्बे में निकाली गई इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम जियावान वर्मा, शिक्षक मृदुल बाजपेई, मुकेश


शुक्ला लकी शुक्ला परमानंद त्रिपाठी महेंद्र योगेंद्र रामस्वरूप शिक्षक के अलावा शिक्षिकाएं कुमारी गौरा शुक्ला संगीता अंजू शिवानी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए हिंदू नव वर्ष पर झांकियां निकाली यह झांकी कस्बे के झांकी सम्राट अभिलाषा सिंह के नेतृत्व में सजाई गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages