पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के खप्टिहा कलांं कस्बे में स्थित मां पाथादाई,गढीदाई, योगिनी आश्रम, काली देवी मंदिर, पूर्वी माता के दरबार में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना अखंड पाठ दुर्गा सप्तशती की पूजा आराधना कलश स्थापित कर तथा मिट्टी के पत्र में जवारे बोकर प्रारंभ की गई इस दौरान मां के भक्तों द्वारा 9 दिनों तक उपवास व व्रत भी रखा गया और फलाहार रहकर महिलाएं व पुरुष नवरात्रि का पावन पर्व मनाते है चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष बसंत ऋतु में पडने की वजह से इसे
वासंकित नवरात्रि भी कहते हैं आज सुबह से ही श्रद्धालु माताएं बहनों की लंबी कतारें मंदिर प्रांगण में उपस्थित हुई और मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ नारियल तोड़े और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया आज से 9 दिनों तक कस्बे में जगह-जगह स्थापित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


No comments:
Post a Comment