कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 3 विवेकानंद द्वारा शिवदीनपुरवा ग्राम में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के तीसरे दिन बुधवार को आयोजित हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ जल के महत्व, स्वास्थ्य जागरूकता तथा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ खेल-कूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां दौड़ प्रतियोगिता, रस्सी कूद, कबड्डी और मनोरंजक खेल आयोजित किए। इन गतिविधियों में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व भी समझाया गया। स्वयंसेवकों ने बच्चों को खेलों के माध्यम से शिक्षा और शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में बताया गया। स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छ जल और जल संरक्षण के विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
करने के साथ स्वयंसेवकों ने पानी को स्वच्छ रखने के सरल उपाय, जैसे पानी को उबालकर पीना, स्वच्छ बर्तनों में पानी संग्रहित करना तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना आदि के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया गया और बताया गया कि गंदे पानी के कारण कई गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। स्वयंसेवकों ने सभी को स्वच्छ जल के उपयोग और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर नाश्ता, दोपहर का भोजन और अल्पाहार स्वयं तैयार किया। इस सामूहिक गतिविधि के माध्यम से छात्रों में सहयोग, आत्मनिर्भरता और टीम भावना की भावना और अधिक मजबूत हुई। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ दिनभर की गतिविधियों को सफल बनाया। स्वयंसेवकों ने पूरे दिन की गतिविधियों की समीक्षा की और ग्रामीणों को स्वच्छ जल, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और सकारात्मकता का संचार हुआ।

No comments:
Post a Comment