पांच दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंर्तगत हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
कानपुर, प्रदीप शर्मा - नगर के प्रतिष्ठित डीएवी महाविद्यालय में विस्तार इकाई, सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय इन्नोवेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के आई आई सी के संयोजन में सुगन्ध उद्योग प्रबंधन मैनेजमेंट ऑफ़ अरोमा इंडस्ट्री विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के ड़ॉ भक्ति विजय शुक्ला ने अगरबत्ती उद्योग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्थिति तथा इसकी संभावनों एवं समस्याओं के बारे में चर्चा की। उद्यमी सुनील अवस्थी ने अगरबत्ती उद्योग लगाने की अपनी यात्र व अनुभवो के बारे में बताया हुआ कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र एफएफडीसी के सहायक निदेशक डॉ भक्ति विजय शुक्ला, प्राचार्य प्रो अरूण कुमार दीक्षित,प्रो अनुराग सक्सेना, वरिष्ठ आचार्य, भौतिकी विभाग, डीएवी कॉलेज, के नवाचार अधिकारी डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी, पत्रकार महेश शर्मा, अरोमा आधारित उद्योग के सफल उद्यमी सुनील अवस्थी एवं सुचिता अवस्थी मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं को कार्यक्रम में सफल प्रतिभाग का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर भविष्य में एक सफल उद्यमी बन सकें। महाविद्यालय के आई सी संयोजक डॉ विनोद कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षुओं को भविष्य में सफल उद्यमी बनने की शुभ कामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment