मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ ब्लॉक परिषद सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शिक्षा और आयुष्मान कार्ड जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडे ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीण अपनी समस्याओं को पंचायत भवन में ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने वृद्धा और विकलांग पेंशन, सामूहिक विवाह तथा आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के लिए भी
पंचायत भवन में ही आवेदन करने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. प्रखंड निगम ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और बचाव के उपाय बताए। पशु विभाग के अधिकारी रवि शंकर गौतम ने गौशाला और पशुओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कृषि विभाग के एसडीओ चरण सिंह और सीडीपीओ विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे और संबंधित जानकारियां साझा कीं। बैठक में नए कार्यों के प्रस्ताव रखे गए और लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्ययोजना भी तैयार की गई। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी दुर्गेश पांडेय समाज कल्याण एसडीओ दिनेश कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment