एएस इंटर कालेज की प्रबंध समिति का हुआ चुनाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

एएस इंटर कालेज की प्रबंध समिति का हुआ चुनाव

उदय प्रताप सिंह प्रबंधक व अशोक कुमार बने अध्यक्ष 

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के शांतीनगर स्थित एएस इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को कराया गया। जिसमें उदय प्रताप सिंह को प्रबंधक व अशोक कुमार गौड़ को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्वाचन हुआ। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

निर्वाचित प्रबंधक व अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते शिक्षक। 

एएस इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित पर्यवेक्षक व सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश आनन्द के पर्यवेक्षण व सभी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें उदय प्रताप सिंह प्रबंधक पद पर चुने गए। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार गौड़ उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार सिंह, उप प्रबन्धक पद पर शिव सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर राम सागर निर्वाचित हुए। सभी का उपस्थित शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages