काशीराम के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

काशीराम के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। नगर के काशीराम मोहल्ले में बसपा संस्थापक काशीराम के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक तत्व में मनोज कुमार, राधा सिंह, पंकज, अशोक कुमार, सबीना, कमला नाजिम आदि सहित तकरीबन एक सैकड़ा मरीजों का  नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई उपलब्ध कराई गई, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ उन्नाव के अध्यक्ष डॉक्टर आर एन कुशवाहा एवं  अखंड प्रताप सिंह ने शिविर में आए मरीजों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह तथा कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी का रक्तचाप नाप कर उन्हें परामर्श दिया शिविर में कॉलोनी के लगभग एक सैकड़ा लोगों ने अपनी स्वास्थ्य


संबंधी समस्याएं डॉक्टर को बताइ डॉक्टरो ने परामर्श सहित निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई इस अवसर पर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि माननीय काशीराम जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी पूरे जनपद में घूम-घूम कर ऐसे कैंप आयोजित करेगी तथा निराश्रित एवं गरीबों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी करायेगी इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी कार्यालय सचिव महेश प्रजापति इत्यादि ने शिविर में आए हुए मरीजो को सहायता उपलब्ध कराते हुए आश्वासन दिया कि  दवाओं के अलावा भी किसी चीज की जरूरत होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages