बांदा में बदल रही है स्वरोजगार की तस्वीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

बांदा में बदल रही है स्वरोजगार की तस्वीर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से थमा पलायन तो रोजगार मिशन के अंतर्गत मिला हजारों युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 1823 लाभर्थियों ने शुरू किया उद्यम व सेवाक्षेत्र

मुख्यमंत्री युवा रोजगार मिशन के जरिए लगभग साढ़े 12 हजार युवाओं को मिली नौकरी

बांदा, के एस दुबे । पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्वरोजगार और उद्यम के क्षेत्र में क्रांति की नई लहर दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना व स्वरोजगार मिशन हजारों युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए बिना ब्याज और बिना गारंटी के जरिए मिल रहे 5 लाख रुपए तक के ऋण ने जिले के हजारों युवाओं को उद्यमी और आत्मनिर्भर बना दिया है। जिसके चलते न केवल सेवा क्षेत्र को मजबूती मिली है बल्कि उद्यम भी बढ़ा है और जिले से होने वाले पलायन में भी भारी कमी दर्ज की गई है। वही रोजगार मिशन के जरिए हजारों युवाओं को देश और प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी भी मिली है।


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 1823 लाभर्थियों ने शुरू किया उद्यम व सेवाक्षेत्र

बांदा जिले में अब तक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए 1823 लाभार्थियों ने अपना उद्यम व सेवा क्षेत्र को शुरू किया और इस योजना का लाभ उठाकर इन्होंने स्वयं का रोजगार स्थापित किया है खास बात यह है कि महिलाएं भी इस मुहिम में पीछे नहीं है और कल लाभार्थियों में 466 महिलाएं भी शामिल है जो नारी सशक्तिकरण की एक बड़ी मिसाल पेश कर रही है। योजना के जरिए बिना किसी वित्तीय भोज के मिलने वाले इस लोन ने युवाओं के मन में बैंक की गारंटी का धर्म खत्म कर दिया है। जहां साल 2024-25 में 291 लोगों ने इस योजना का लाभ लिया तो वहीं 2025-26 में 1532 लोगों ने इसी योजना का लाभ लिया। बांदा जैसे जिले में यहां पर पलायन हमेशा से एक बड़ी समस्या रहा है और लोग देश प्रदेश में रोजी-रोटी की तलाश में जाते थे। लेकिन अब सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं के जरिए यहां के युवा अपने ही गांव व कस्बे में आटा चक्की, डीजे बैंड, ब्यूटी पार्लर, वर्कशॉप और कंप्यूटर सेंटर जैसे छोटे-बड़े उद्यम शुरू कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री युवा रोजगार मिशन के जरिए लगभग साढ़े 12 हजार युवाओं को मिली नौकरी मुख्यमंत्री युवा रोजगार मिशन के जरिए जिले में जहां साल 2025 में 98 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 5179 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए थे। वही साल 2026 में अब तक 48 रोजगार मेले आयोजित किया जा चुके हैं। जिसमें लगभग 7300 युवाओं को रोजगार मिल चुका है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages