शहीद दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने की श्रद्धांजलि सभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

शहीद दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने की श्रद्धांजलि सभा

शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू अमर रहे के लगाए नारे

फतेहपुर,   मो शमशाद । भारत की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को आज ही के दिन अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी। जिसके बाद देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण देश पर न्यौछावर कर दिए थे। उनके द्वारा दिये गए बलिदान हेतु शहीद दिवस के मौके पर लाल बहादुर शास्त्री चैक पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया। उपस्थित सभी लोग भारत माता की जय, भगत

श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी।

सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे, जय हिंद, वंदे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र शुक्ल, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, सलाहकार संजय श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य डॉ वकील अहमद सिद्दीकी, वेदप्रकाश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद मौर्य, रामप्रकाश मौर्य, गोरेलाल लोधी, प्रीतेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, प्रशांत पाटिल, अंगद सिंह चंदेल, विकास दीक्षित सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages