खेल के रण में उभरे सितारे, एथलेटिक्स में जूनियर खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

खेल के रण में उभरे सितारे, एथलेटिक्स में जूनियर खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में 16 से 18 मार्च तक आयोजित जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं ने खेल मैदान को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। 17 मार्च को प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया। कबड्डी में सीतापुर ने मऊ को 13-7 से हराकर खिताब जीता, जबकि एथलेटिक्स में रविकांत, सचिन सोनकर, आकांक्षा, रेशमा और लवली सिंह जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

खेल में मौजूद विजयी प्रतिभागी 

वॉलीबॉल बालक वर्ग में कर्वी और बालिका वर्ग में पानी संस्थान ने जीत दर्ज की। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजन में खेल अधिकारियों व सहयोगियों के योगदान से कार्यक्रम सफल रहा, जिसने जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages