Pages

Wednesday, March 11, 2026

दिल्ली के विज्ञान भवन में गूंजा चित्रकूट का नाम, जल प्रबंधन में दो ग्राम पंचायतें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

राष्ट्रपति के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान 

मनकुंवार और छिवलहा बनी मिसाल

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जल जीवन मिशन के तहत चित्रकूट की ग्राम पंचायतों ने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी गूंज अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित जल महोत्सव 2026 के अंतर्गत 11 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय मेगा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चित्रकूट की मनकुंवार ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती रचना देवी को उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एवं अनुकरणीय वित्तीय स्थिरता श्रेणी में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए महामहीम राष्ट्रपति के कर कमलों से राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं छिवलहा ग्राम पंचायत के प्रधान देवस्वरूप को इसी श्रेणी में माननीय जल शक्ति मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मनकुंवार में 340 और छिवलहा में 422 घरों को गृह जल संयोजन के माध्यम से मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना से जोड़ा गया है। ग्राम पंचायत, ग्राम

राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करते ग्राम पंचायत प्रधान

जल एवं स्वच्छता समिति और जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के समन्वित प्रयासों से उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई। ग्राम सभाओं, जनजागरूकता अभियानों और घर-घर संपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को जल प्रबंधन की जिम्मेदारी से जोड़ा गया। रसीद प्रणाली, रजिस्टर संधारण और बैंक खातों के जरिए वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाया गया। प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश, जल निगम ग्रामीण तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था मजबूत हुई। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि गांवों में जलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन और वित्तीय स्थिरता का मॉडल विकसित हुआ। यह सम्मान केवल दो पंचायतों का नहीं, बल्कि चित्रकूट और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का प्रतीक बन गया है।


No comments:

Post a Comment