न्याय दिलाने मैदान में उतरी न्याय सखियां
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में महिलाओं को न्याय और सुरक्षा का सशक्त मंच देने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। बुधवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय में नारी अदालत योजना के तहत चयनित मुख्य न्याय सखी और सदस्य न्याय सखियों की बैठक जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नारी अदालत टीम को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक माह दो बैठकों के माध्यम से विकासखंड स्तर पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और महिला शोषण से जुड़े मामलों की सुनवाई कर समाधान का
![]() |
| समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
प्रयास किया जाएगा। यदि किसी मामले का निस्तारण स्थानीय स्तर पर संभव न हो तो उसे विभागीय कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। साथ ही टीम को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और महिला हेल्पलाइन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी दी गई। बैठक के बाद नारी अदालत टीम को सखी वन स्टाप सेंटर ले जाकर वहां की कार्यप्रणाली और स्टाफ से भी परिचित कराया गया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment