अपराध बढ़ने पर जांच कराकर संबंधितों पर होगी कार्रवाई
नवागंतुक एसपी बोले- पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा में प्रतिबद्ध
फतेहपुर, मो शमशाद । नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना व ट्रैफिक प्रबंधन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जिस थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ेगा वहां जांच कराकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनपद की पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा में प्रतिबद्ध है। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार कार्य किया जाएगा। पीड़ितों को हरसंभव न्याय दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का भरोसा दिया। शहर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध
![]() |
| पत्रकारों से वार्ता करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी थानों में फरियादियों का सम्मान किया जाएगा और कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटेगा। श्री मांगलिक ने कहा कि जिन थानों में अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी, उनकी गंभीरता से जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके दरवाजे जनता के लिए सदैव खुले रहेंगे। यदि किसी भी स्तर पर पुलिस द्वारा शोषण की शिकायत होती है, तो पीड़ित सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। पुलिस प्रशासन जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


No comments:
Post a Comment