दो हजार करोड़ बकाया पर गरजी कांग्रेस, मजदूरी को लेकर विकास भवन पर हल्ला बोल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

दो हजार करोड़ बकाया पर गरजी कांग्रेस, मजदूरी को लेकर विकास भवन पर हल्ला बोल

75 दिन से रुकी मजदूरी 

मनरेगा मजदूरी पर सियासी घेराबंदी 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में विकास भवन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपये की मजदूरी अब तक लंबित है, जबकि एक करोड़ से अधिक मनरेगा मजदूरों को करीब 75 दिनों से भुगतान नहीं मिला है। वहीं रोजगार सेवकों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं दिया गया, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो


मनरेगा मजदूरी पर विकास भवन का घेराव करते कांग्रेसी


कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान अवधेश के. रवरिया, अनिल गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, कालीचरण राजपूत, कामता द्विवेदी, शिव शंकर खंगार, रामकृपाल वर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages