एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के महर्षि पैल सभागार में उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 11 मामले आए मौके पर 2 का निस्तारण किया गया बाकी सभी मामलों में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं वही योगेश चंदेल ने लक्ष्य सेवा संस्थान के माध्यम से मार्च माह में बरसात के कारण हुई फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने को लेकर मांग की है वही राजू प्रसाद निवासी जसपुरा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जसपुरा  के शास्त्री नगर में पीपल के पास खंभा लगा हुआ है जो टूट गया है


खंभा टूट जाने की शिकायत की है मणिलाल पुत्र राम विशंभर निवासी रामपुर ने बताया कि रामपुर की गाटा संख्या 872 में मेरी जमीन है जहां पर गांव के कुछ दबंग लोग द्वारा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है वहीं सबसे ज्यादा मामले विद्युत विभाग व  राजस्व विभाग के आए वही तहसील दिवस में पहुंचे तहसीलदार राधेश्याम सिंह व नायब तहसीलदार मुस्तकीम खान व तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages