बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने बांदा जंक्शन के विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने बांदा जंक्शन के विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा बांदा जंक्शन के समग्र विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया गया है। फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत बांदा जंक्शन को शामिल किया जाना पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इसके लिए संगठन ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। साथ ही, क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण मांगें एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं।


कालिंजर एक्सप्रेस”
का संचालन:बांदा से नई दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन “कालिंजर एक्सप्रेस” शुरू की जाए, जिससे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवागमन अधिक सुगम हो सके।

खजुराहो–महौबा–बांदा–प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक सीधी ट्रेन:

इस नई रेल सेवा से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम तक सीधा और सुगम संपर्क मिलेगा तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

महौबा–लखनऊ के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए महौबा से लखनऊ के बीच प्रतिदिन सीधी ट्रेन चलाई जाए, जिससे व्यापारिक एवं सामान्य यात्रियों को राहत मिले। प्रमुख ट्रेनों में कोच वृद्धि अहमदाबाद–बरौनी एक्सप्रेस (19483/19484) यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447/12448)इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्थायी रूप से स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाई जाए। आधुनिक स्मार्ट प्रतीक्षालय एवं सुविधाएं:अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बांदा स्टेशन पर उच्च स्तरीय AC एवं नॉन-AC स्मार्ट वेटिंग हॉल विकसित किए जाएं, जिससे यात्रियों को स्वच्छता, सुरक्षा और आरामदायक सुविधाएं मिल सकें।

फाउंडेशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages