सर्राफा व्यापारी को दबंग ने बीच रास्ते में रोक कर किया मारपीट, घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

सर्राफा व्यापारी को दबंग ने बीच रास्ते में रोक कर किया मारपीट, घायल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । मर्का थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को दबंग ने बीच रास्ते में रोक कर किया मारपीट,घायल व्यापारी का पुलिस ने कराया मेडिकल बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी जमुना प्रसाद सोनी पुत्र देवी दयाल सोनी उम्र करीब 38 वर्ष, यह सर्राफा का व्यापार करता है, जो बुधवार की देर शाम फेरी करने के बाद अपने घर बाइक द्वारा जा रहा था। तभी कुछ दबंगों के द्वारा बीच रास्ते में रोक कर मारपीट किया है। पीड़ित ने मरका थाना पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मेडिकल उपचार के लिए बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे  सीएचसी बबेरू भेजा, जहां मारपीट करने वाले दबंग सीएचसी तक पहुंच गए, और पीड़ित से धक्का मुक्की करने लगे, तभी सीएचसी पर तैनात रिटायर्ड आर्मी के जवान राममिलन के द्वारा बचाया और पुलिस को सूचना दिया, पुलिस के आने के पहले ही दबंग सीएचसी से बाहर भाग


गए, वहीं बबेरू सीएचसी पर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, पीड़ित जमुना प्रसाद सोनी ने बताया 2024 में जेवर बनवाने के लिए मुझे डेढ़ लाख रुपया दिया था। जेवर बनाने के बाद मैं उनके घर जेवर देने गया और शेष रकम मांगी जब नहीं दिया तो उनकी मन पसंद का एक 23 रुपए के कीमत की मनचली इनको देकर चलाया, उसके बाद मैं 1 लाख 27 हजार रुपए जिस खाते से मुझको दिया था, उसी के खाते में मैने ट्रांजैक्शन कर दिया, वही मैं घर जा रहा था, तभी रास्ते में यह लोगों ने मुझको रोकर रुपए और मांगने लगे, और मेरे साथ मारपीट किया है। वही पुलिस के द्वारा इस  मारपीट की जांच में जुट गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages