कांशीराम जयंती पर प्रदेश सरकार से अवकाश घोषित किए जाने की मांग
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में स्थित काशीराम पार्क पहुंचकर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि काशीराम क्लास वन की नौकरी छोड़कर सामाजिक जन चेतना के लिए उन्होंने पहले वामसेफ का गठन व 1984 में बहुजन समाज पार्टी बनाकर दलित, पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पूरे देश में जन चेतना का संचार किया। उन्होंने कभी अपने विचारों से समझौतावादी नीति को प्रशय नहीं दिया गया, उसी का नतीजा रहा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चार बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी, ऐसे महापुरुषों को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए था जो आज तक नहीं हुआ। लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने काशीराम को भारत रत्न दिए जाने की।
![]() |
| अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। |
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि काशीराम की यह सोच थी "जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी" महिलाओं के प्रति उनके अधिकारों के लिए सदैव अपनी आवाज बुलन्द करने वाले काशीराम ने दलित की बेटी मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एक मिसाल कायम की गई। काशीराम, बाबा भीमराव आंबेडकर के मिशन को जब तक जीवित रहे, बढ़ाए जाने का काम किया। केन्द्र व राज्य सरकार को काशीराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव भइयालाल पटेल, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, ईशू फैज खान, मण्डल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लल्लू कोटार्य, सुमन वर्मा, गोमती साहू, लालबाबू राजपूत उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment