Pages

Sunday, March 8, 2026

मदना में गूंजा जल बचाओ का संदेश, गांव ने लिया जल सुरक्षित भविष्य का संकल्प

नल कनेक्शन से बदली तस्वीर 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मदना में रविवार को रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत आयोजित जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम ने गांव में जल संरक्षण की नई चेतना जगा दी। कार्यक्रम की शुरुआत जल वंदना से हुई, जिसके बाद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने जल पदयात्रा निकालकर जल बचाओ-भविष्य बचाओ का संदेश दिया। इस दौरान गांव के हैंडपंप, पाइपलाइन और जल टंकी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई। बैठक में ग्रामीणों को जल गुणवत्ता, भूजल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन और ग्रे वॉटर प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं की सक्रिय

कार्यक्रम मेें मौजूद अधिकारीगण

भागीदारी के साथ जल प्रबंधन में उनकी भूमिका पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरविंद रलिहा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), ग्राम प्रधान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि मदना में 375 और गढ़ी कला में 298 घरों को नल कनेक्शन से संतृप्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अंत में ग्रामीणों ने मेरा गांव-जल सुरक्षित भविष्य का संकल्प लेते हुए जल संरक्षण की शपथ ली।


No comments:

Post a Comment