शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का मनाया बलिदान दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 7, 2026

शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का मनाया बलिदान दिवस

ज्वालागंज चैराहे पर स्थापित प्रतिमा पर जलाए दीपक

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में 1857 के महान प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह उनके भाईयो पुत्र ठाकुर सुजान सिंह व जमरावां के ठाकुर शिवदयाल सिंह रघुवंशी के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने ज्वालागंज तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर दीपक जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि अमर शहीद ठाकुर दरियांव सिंह, उनके भाईयों, पुत्र ठाकुर सुजान सिंह व जमरावां के ठाकुर शिवदयाल सिंह रघुवंशी को को जिला कारागार में मुकदमा चलाने के उपरांत फांसी दे दी गई थी। ठाकुर दरियाव सिंह व उनके पुत्र सुजान सिंह के

ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा पर दीप जलाते महासभा के पदाधिकारी।

नेतृत्व में 10 जून 1857 को जनपद में अंग्रेजी सत्ता के कार्यालयों जिला कारागार ट्रेज़री आदि जगहों पर हमला करके कब्जा कर लिया था और जनपद से ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका था। उन्होंने फतेहपुर को जीतकर अपनी स्वतंत्र सरकार स्थापित की थी और उसे 32 दिन तक अंग्रेजों के खिलाफ चलाया था, बाद में देश के गद्दारों ने मुखबिरी करके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग्रेजी सेना से गिरफ्तार करवा दिया था और अंग्रेजों ने मुकदमा चलाकर ठाकुर दरियाव सिंह व छह क्रांतिकारी साथियों को जिला कारागार में फांसी में लटका दिया था। उनकी कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री रवि कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, अधिवक्ता रणवीर सिंह, विशाल सिंह गौतम, अनंत चंदेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages