छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 3, 2026

छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार

फतेहपुर,  मो शमशाद । खागा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। बताते चलें कि 14 फरवरी को पवन कुमार निवासी आबूनगर थाना कोतवाली सदर ने खागा कोतवाली में तहरीर दी थी कि अज्ञात बुलेट सवार बदमाश उनकी पत्नी से हैंड बैग छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में खागा कोतवाली पर मु0अ0सं0 48/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसपी के निर्देशन में गठित टीमों ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से अकोड़िया रोड नहर पुलिया थाना खागा क्षेत्र से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम यादव निवासी ग्राम पाम्भीपुर

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

थाना खागा, नागेन्द्र यादव निवासी शाहीपुर थाना हथगांव व तुफैल निवासी धूमनगंज थाना खागा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक हैंड बैग, 1450 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। मुख्य अभियुक्त शिवम यादव पर पूर्व में भी थाना खागा में आबकारी अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नागेन्द्र यादव व तुफैल का नाम भी इसी प्रकरण में प्रकाश में आया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में खागा कस्बा चैकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक किशन सिंह, सौरभ सरोज, हेड कांस्टेबल अतुल श्रीवास्तव, कांस्टेबल बंटी कुमार, एसओजी टीम के प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुशवाहा, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह पटेल, बृजेश कुमार पाल, अमन सिंह, राहुल कुमार के अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल सन पटेल, अंकुश बाबू, अजय पटेल, शिवसुन्दर यादव शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages